📚 RTPS Pro गाइड: डाउनलोड और इंस्टॉल · हिन्दी गाइड — कैसे इस्तेमाल करें · English guide
RTPS Pro by PakkaScore एक मुफ़्त browser extension है जो Bihar RTPS पोर्टल (serviceonline.bihar.gov.in) का फ़ॉर्म एक बार सेव करता है और अगली बार एक टैप में Auto-fill कर देता है — जाति, आय, निवास, OBC-NCL, NCL और EWS, सभी 6 फ़ॉर्म। कोई अकाउंट नहीं, कोई server नहीं; सारा डेटा आपके फ़ोन/कंप्यूटर में ही रहता है।
📥 डाउनलोड
Version 3.9.5 · मुफ़्त · सभी फ़ाइलें GitHub Releases पर
| ब्राउज़र | क्या करें |
|---|---|
| Firefox ⭐ सबसे आसान (Android और कंप्यूटर) Firefox download |
Add to Firefox → खुले पेज पर Add to Firefox दबाएँ → Add। बस। Updates अपने-आप मिलते रहेंगे। |
| Quetta या Kiwi (Android) Quetta (Play Store) · Kiwi (GitHub) |
rtps-pro.zip download करें → नीचे "Android में इंस्टॉल" देखें |
| Chrome / Edge / Brave (कंप्यूटर) | वही rtps-pro.zip → नीचे "कंप्यूटर पर इंस्टॉल" देखें |
ध्यान दें: Android वाले Chrome में extensions नहीं चलते।
🏆 RTPS Pro ही क्यों? (दूसरे RTPS auto-fill टूल्स से तुलना)
| दूसरे RTPS टूल | RTPS Pro | |
|---|---|---|
| सर्टिफ़िकेट | सिर्फ़ 3 (जाति/आय/निवास) | सभी 6 — जाति, आय, निवास, OBC-NCL, NCL, EWS |
| कीमत | कुछ में ₹500–₹999 "registration" | हमेशा मुफ़्त, कोई login नहीं |
| आपका डेटा | कुछ अपने server पर भेजते हैं | सिर्फ़ आपके फोन में, कोई server नहीं |
| फोटो / आधार स्कैन | कुछ browser में store करते हैं | कभी नहीं छूता — आप खुद लगाते हैं |
| कोड | बंद / छिपा हुआ | ओपन सोर्स (MIT), कोई भी जाँच सकता है |
| पोर्टल बदला तो | फ़ील्ड ID पर टिके — टूट जाते हैं | लेबल से पहचान — चलता रहता है |
इसके अलावा: Firefox के official Add-ons store पर मौजूद, हिन्दी/English switch, dark mode, उदाहरण प्रोफ़ाइल से 10 सेकंड में टेस्ट।
📱 Quetta / Kiwi में इंस्टॉल (Android)
- Play Store से Quetta Browser install करें (या GitHub से Kiwi — Kiwi बंद हो चुका है पर चलता है)। दोनों में तरीका एक ही है।
- ऊपर का rtps-pro.zip download करें (Downloads फ़ोल्डर में रहेगा)।
- मेनू (⋮) → Extensions खोलें (Kiwi में address bar में
kiwi://extensionsभी लिख सकते हैं)। - ऊपर दाईं ओर Developer mode चालू करें।
- + (from .zip/.crx/.user.js) दबाएँ → Downloads में जाकर rtps-pro.zip चुनें।
- Extension खोलने के लिए: मेनू (⋮) → RTPS Pro।

Extensions पेज — Developer mode चालू करें और (from .zip) दबाएँ (Quetta और Kiwi दोनों में ऐसा ही दिखता है)
💻 कंप्यूटर पर इंस्टॉल (Chrome / Edge / Brave)
- rtps-pro.zip download करके किसी फ़ोल्डर में unzip करें (फ़ोल्डर बाद में delete न करें)।
- Address bar में
chrome://extensions(Edge मेंedge://extensions) खोलें। - Developer mode चालू करें → Load unpacked → unzip किया फ़ोल्डर चुनें।
- Toolbar में puzzle 🧩 icon → RTPS Pro को pin कर लें।
🚀 पहली बार इस्तेमाल — 1 मिनट में
- serviceonline.bihar.gov.in खोलें → ऑनलाइन आवेदन → लोक सेवाएँ → सामान्य प्रशासन विभाग → जाति / आय / आवासीय प्रमाण-पत्र का निर्गमन → अंचल स्तर।
- RTPS Pro खोलें → उदाहरण प्रोफ़ाइल Sita Devi चुनें → यह फ़ॉर्म Auto-fill करें दबाएँ। फ़ॉर्म सेकंडों में भर जाएगा। यह नमूना डेटा है — Submit न करें; देख लिया तो फ़ॉर्म खाली करें दबाएँ।
- असली उपयोग: फ़ॉर्म अपनी सही जानकारी से भरें → Submit से पहले RTPS Pro खोलें → नई प्रोफ़ाइल → नाम लिखें → इस फ़ॉर्म से सेव करें → फिर सामान्य रूप से Submit करें।
- अगली बार कोई भी फ़ॉर्म खोलें → प्रोफ़ाइल चुनें → Auto-fill। सिर्फ़ फोटो और captcha आपको भरना है।
👉 पूरी step-by-step गाइड (screenshots के साथ): RTPS Pro हिन्दी गाइड · English guide
❓ सामान्य सवाल
क्या यह मुफ़्त है? हाँ, पूरी तरह। कोई subscription, अकाउंट या payment नहीं।
मेरा डेटा (आधार, पता) कहाँ जाता है? कहीं नहीं। सब आपके browser में रहता है; extension कोई network request नहीं करता और सिर्फ़ serviceonline.bihar.gov.in पर चलता है।
क्या यह अपने-आप Submit कर देता है? नहीं। फोटो, captcha और Submit हमेशा आप करते हैं। घोषणा (I Agree) पर यह टिक लगा देता है — Submit से पहले फ़ॉर्म ज़रूर देख लें।
Update कैसे मिलेगा? Firefox (AMO) में अपने-आप। Kiwi/Chrome में नया zip download करके उसी तरह दोबारा जोड़ें — प्रोफ़ाइल सुरक्षित रहती हैं (फिर भी Export से backup रखें)।
कुछ काम नहीं कर रहा? पहले फ़ॉर्म पेज reload करें। फिर भी दिक्कत हो तो RTPS Pro लेख देखें या PakkaScore@gmail.com पर लिखें।
🔒 गोपनीयता
RTPS Pro कोई व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा, भेजता या साझा नहीं करता। सभी प्रोफ़ाइल, ड्राफ़्ट और सेटिंग्स सिर्फ़ आपके browser की local storage में रहती हैं। Extension अपनी ओर से कोई network request नहीं करता, सिर्फ़ https://serviceonline.bihar.gov.in पर चलता है, और uninstall करने पर उसका सारा डेटा हट जाता है। Source code: github.com/PakkaScore/rtps-pro (MIT license)।
RTPS Pro, PakkaScore का एक स्वतंत्र, मुफ़्त सहायक टूल है। यह बिहार सरकार, NIC या RTPS / ServicePlus पोर्टल से संबद्ध नहीं है। आवेदन में भरी गई जानकारी की ज़िम्मेदारी आवेदक की है।

